प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़े गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया का बहुप्रतीक्षित 2035 कार्बन उत्सर्जन कटौती लक्ष्य घोषित करने वाले हैं।
माना जा रहा है कि यह लक्ष्य 60 से 75 प्रतिशत के बीच होगा। इसका मतलब है कि 2005 के स्तर की तुलना में ऑस्ट्रेलिया को 2035 तक इतने प्रतिशत कार्बन उत्सर्जन घटाने होंगे।
वर्तमान में देश 2030 तक 43 प्रतिशत कटौती के लक्ष्य से थोड़ा पीछे चल रहा है, जबकि 2050 तक नेट-ज़ीरो उत्सर्जन का वादा पहले ही पेरिस समझौते के तहत किया जा चुका है।
ऊर्जा मंत्री क्रिस बोवेन ने कहा कि लक्ष्य “महत्त्वाकांक्षी और प्राप्त करने योग्य” दोनों होना चाहिए।
“ऐसा लक्ष्य तय करने का कोई मतलब नहीं जिसे पाना असंभव हो। और ऐसा लक्ष्य भी व्यर्थ है जो व्यवहार और निवेश को प्रेरित न करे,” बोवेन ने बुधवार को कहा।
न्यू साउथ वेल्स (NSW): 70%
क्वींसलैंड: 75%
विक्टोरिया: 75–80%
दूसरे देशों में:
न्यूज़ीलैंड: 51–55%
कनाडा: 45–50%
ब्रिटेन: 81% (1990 स्तर से)
नॉर्वे: 70–75% (1990 स्तर से)
इस लिहाज़ से ऑस्ट्रेलिया का लक्ष्य कई देशों से अधिक महत्त्वाकांक्षी होगा।
विपक्षी दलों में इस पर मतभेद गहराते दिख रहे हैं।
लिबरल पार्टी के एंड्रयू हेस्टी ने चेतावनी दी है कि यदि पार्टी नेट-ज़ीरो लक्ष्य का समर्थन करती रही, तो वे पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
पूर्व नेशनल्स नेता बार्नबी जॉइस ने तो 2050 नेट-ज़ीरो लक्ष्य को समाप्त करने के लिए निजी विधेयक तक पेश किया है।
उपनेता सुसन ले ने कहा है कि मौजूदा रणनीति की लागत “बहुत ज़्यादा” है और पार्टी इस पर नीति समीक्षा के बाद ही ठोस रुख अपनाएगी।