सिडनी (ऑस्ट्रेलिया), 16 सितम्बर।
सिडनी के रिवरस्टोन इलाके में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब लोकप्रिय भारतीय भोजनालय हवेली इंडियन रेस्टोरेंट में अचानक गैस रिसाव हो गया। इस हादसे में 25 वर्षीय एक सफाईकर्मी की मौत हो गई, जबकि छह लोग, जिनमें पाँच पुलिसकर्मी शामिल हैं, को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार सुबह लगभग 9 बजकर 15 मिनट पर पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को सूचना मिली कि रेस्टोरेंट में एक युवक अचेत पड़ा है। मौके पर पहुँचने पर पाया गया कि यह युवक रात की शिफ्ट में काम करने वाला क्लीनर था, जो सफाई करते समय जहरीली गैस की चपेट में आ गया।
रेस्टोरेंट के मालिक रेशम सिंह और उनके बेटे ने सुबह सबसे पहले युवक को देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और स्वयं सीपीआर देकर उसे बचाने की कोशिश की, परंतु सफल नहीं हो सके।
इस दौरान एक आम नागरिक और पाँच पुलिसकर्मी भी रेस्टोरेंट के अंदर गैस की चपेट में आ गए। सभी को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
न्यू साउथ वेल्स पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर गेविन वुड ने बताया कि रेस्टोरेंट के अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड का स्तर बेहद खतरनाक रूप से ऊँचा पाया गया। दमकल विभाग की हज़मैट टीम ने विशेष उपकरण और गैस डिटेक्टरों की मदद से इमारत की तलाशी ली और रिसाव के स्रोत की जाँच की जा रही है।
फायर एंड रेस्क्यू सुपरिंटेंडेंट एडम ड्यूबेरी ने बताया, “रेस्टोरेंट के भीतर कई लोग गैस से बेहोश हो गए थे। हमारी टीम ने सांस लेने वाले यंत्र और सेंसर की मदद से प्रवेश किया और उच्च स्तर की कार्बन मोनोऑक्साइड पाई। अभी हमारी प्राथमिकता है कि इमारत को सुरक्षित बनाया जाए।”
रेस्टोरेंट के मालिक रेशम सिंह और उनका परिवार स्थानीय भारतीय समुदाय में बेहद सम्मानित माना जाता है। पिछले वर्ष जब यह रेस्टोरेंट खोला गया था तो ब्लैकटाउन काउंसिलर मोनिंदर सिंह भी उद्घाटन में मौजूद थे।
काउंसिलर मोनिंदर सिंह ने गहरी संवेदना जताते हुए कहा, “रेशम और उनका परिवार बहुत विनम्र और मेहनती है। यह रेस्टोरेंट पूरे इलाके में लोकप्रिय हो रहा था। ऐसे समय में यह घटना बेहद दुखद और चौंकाने वाली है।”
स्थानीय लोग भी स्तब्ध हैं और परिवार के साथ संवेदना जता रहे हैं। रेस्टोरेंट अक्सर सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए भोजन उपलब्ध कराता था और इलाके में अच्छी पहचान बना चुका था।
पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि हादसा कार्बन मोनोऑक्साइड गैस रिसाव के कारण हुआ। हालांकि, गैस रिसाव का असली स्रोत क्या था और इतनी बड़ी मात्रा में गैस रेस्टोरेंट में कैसे फैली, इसका पता लगाने की कोशिश जारी है।
Sydney, September 16.
A shocking tragedy struck Sydney’s Riverstone suburb on Tuesday morning when a suspected carbon monoxide leak at Haveli Indian Restaurant claimed the life of a 25-year-old cleaner and sent six others, including five police officers, to hospital.
Emergency services were called to the restaurant on Garfield Road at around 9:15am after reports of an unconscious man inside. The victim, a cleaner working the overnight shift, was found unresponsive by the restaurant owner, Resham Singh, and his son. Both attempted CPR before police arrived, but the young man could not be revived.
Police later confirmed the presence of “extremely high levels” of carbon monoxide inside the building. Firefighters wearing breathing apparatus and equipped with detectors entered the premises to confirm the dangerous readings and begin clearing the site.
One member of the public and five police officers who entered the restaurant were overcome by the gas and rushed to hospital. All six are in a stable condition, according to authorities.
The incident has left the local Indian community devastated. Haveli Indian Restaurant, opened in April last year, is known as a popular venue for family dining and community events.
Blacktown councillor Moninder Singh, who attended the restaurant’s inauguration, expressed his grief:
“Resham is a humble and hardworking man. His family has put so much effort into this business. This tragedy is heartbreaking for all of us. The community stands in solidarity with the family during this time.”
Neighbouring business owner KJ Singh, who runs an Indian supermarket, said the deceased cleaner was part of the regular night crew preparing the restaurant for daily operations.
NSW Police Assistant Commissioner Gavin Wood described the situation as a “tragedy” and confirmed that investigations were at an early stage. Fire and Rescue NSW hazardous materials experts are continuing to examine the site to determine the exact cause of the leak.
Superintendent Adam Dewberry added that making the building safe remains the top priority:
“Our specialist HAZMAT firefighters are using high-end detectors to locate the source of the gas and render the premises safe.”