गोल्ड कोस्ट: ऑस्ट्रेलिया की चर्चित सेक्स वर्कर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ब्लू आइड कायला जेड एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनके किसी खुलासे से ज्यादा उनके ब्यूटी रूटीन का एक अजीबोगरीब तरीका है।
कायला ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अपनी शेविंग के लिए Coles सुपरमार्केट में मिलने वाले GEM ब्रांड के $20 वाले रेज़र का उपयोग करती दिखीं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और इसे 24 घंटों के भीतर 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
हालांकि, GEM ब्रांड की फाउंडर जॉर्जिया गेमिंडर इस इस्तेमाल से हैरान रह गईं। उन्होंने कहा, “रेज़र को इस तरह चेहरे पर इस्तेमाल करने के लिए डिज़ाइन नहीं किया गया था, यह मुख्यतः टांगों, अंडरआर्म्स और बिकिनी एरिया के लिए है।”
कायला के अनुसार, उन्होंने अपने चेहरे पर अचानक उग आए बालों को हटाने के लिए यह तरीका अपनाया ताकि उनका मेकअप ज्यादा स्मूद और फिनिशिंग वाला लगे। वीडियो में उन्होंने पहले अपने चेहरे पर शेविंग फोम लगाया और फिर रेज़र से पूरे चेहरे की सफाई की।
हालांकि, उनके फैंस ने इस पर चिंता जताई और सलाह दी कि चेहरे के लिए डर्माप्लेनिंग ब्लेड ज्यादा सुरक्षित और असरदार होता है। एक यूज़र ने लिखा, “इससे आइब्रो कटने का खतरा रहता है, डर्माप्लेनिंग टूल का इस्तेमाल करें।”
क्या चेहरे पर रेज़र का इस्तेमाल सुरक्षित है?
डर्माप्लेनिंग वास्तव में एक ब्यूटी ट्रेंड है जिसमें स्किन को एक्सफोलिएट करते हुए चेहरे के हल्के बाल हटाए जाते हैं। इसके लिए विशेष ब्लेड का इस्तेमाल किया जाता है, जो सामान्य रेज़र से काफी अलग होता है।
जॉर्जिया गेमिंडर का कहना है, “अगर पुरुष अपने चेहरे पर रेज़र इस्तेमाल कर सकते हैं, तो महिलाएं क्यों नहीं? बस सावधानी बरतनी चाहिए।”
GEM का यह स्किन-लविंग शेविंग किट पिछले महीने ही Coles में लॉन्च हुआ है और अब तक एक मिनट में एक यूनिट बिक रही है। कायला की इस वीडियो के बाद वेब ट्रैफिक और सर्च में उछाल आया है।
ब्रांड के अनुसार, कायला की पोस्ट्स अक्सर उनके प्रोडक्ट्स को सेलआउट करवा देती हैं।