मुंबई – भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सांस्कृतिक एवं रचनात्मक क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए Sounds Australia ने आज मुंबई स्थित ऑस्ट्रेलियाई वाणिज्य दूतावास के सहयोग से घोषणा की कि वर्ष 2026 में होने वाले इंडिया इंटरनेशनल म्यूज़िक वीक (IIMW) में ऑस्ट्रेलिया विशेष रूप से प्रतिनिधित्व करेगा।
कार्यक्रम के तहत Association of Artist Managers (AAM) के सदस्यों के लिए अभिरुचि-प्रस्ताव (EOI) आमंत्रित किए गए हैं, जिसके माध्यम से चुनिंदा ऑस्ट्रेलियाई कलाकार प्रबंधकों का प्रतिनिधिमंडल फरवरी 2026 में मुंबई में आयोजित होने वाले इस वैश्विक संगीत सम्मेलन में भाग लेगा।
Sounds Australia इससे पूर्व 2012 से 2014 तक बेंगलुरु, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और पुणे में ऑस्ट्रेलियाई कलाकारों की प्रस्तुतियों का सफलतापूर्वक आयोजन कर चुका है। इनमें The Aston Shuffle, Big Scary, Cloud Control, Karnivool, Kate Miller-Heidke, Peking Duk, Sampology और Sheppard जैसे नाम शामिल रहे। संस्था NH7 Weekender, Nokia Music Connects और All About Music जैसे आयोजनों में भी भाग ले चुकी है।
Sounds Australia की एक्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर एस्ती ज़िल्बर ने कहा,
“भारत लौटकर हमें खुशी हो रही है। हमारा उद्देश्य ऑस्ट्रेलियाई कलाकारों को वैश्विक अवसरों से जोड़ना, मजबूत नेटवर्क तैयार करना और भारतीय संगीत बाज़ार में स्थायी साझेदारियाँ विकसित करना है।”
आगामी IIMW में ऑस्ट्रेलिया को समर्पित विशेष सत्र, नेटवर्किंग कार्यक्रम, पैनल चर्चा, रणनीतिक बैठकें और सार्वजनिक प्रस्तुतियों का आयोजन होगा। इस मंच पर दुनिया भर के कलाकार, उद्योग विशेषज्ञ और प्रमुख कंपनियाँ एकत्रित होती हैं।
पिछले संस्करणों में Spotify India, Warner Music India, Sony Music, Universal Publishing, Netflix India, Amazon Studios और Times Music जैसी प्रतिष्ठित संस्थाएँ भाग ले चुकी हैं।
पश्चिमी भारत के लिए ऑस्ट्रेलियाई महावाणिज्य दूत पॉल मर्फी ने कहा,
“पिछले एक वर्ष में भारतीय संगीत परिदृश्य में ऑस्ट्रेलियाई कलाकारों और उद्योग प्रतिनिधियों की सक्रियता बढ़ी है। भारत का विशाल और तेजी से विकसित हो रहा संगीत बाजार दोनों देशों के लिए सहयोग का उत्कृष्ट अवसर प्रस्तुत करता है।”
उन्होंने कहा कि IIMW 2026 में भागीदारी से द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे तथा ऑस्ट्रेलियाई संगीत उद्योग को नए अवसर मिलेंगे।
विक्टोरियन म्यूज़िक डेवलपमेंट ऑफिस (VMDO) ने भी घोषणा की है कि प्रबंधन क्षेत्र से हटकर संगीत उद्योग में काम कर रहे दो विक्टोरियन पेशेवरों को IIMW में भाग लेने के लिए AU$2,000 का सहयोग दिया जाएगा।
VMDO की जनरल मैनेजर किर्स्टी रिवर्स ने कहा,
“भारत, विशेष रूप से भारतीय भाषाएँ, विक्टोरिया में तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में यह पहल न केवल निर्यात बाज़ार को समझने का अवसर है, बल्कि सांस्कृतिक जुड़ाव को और भी मजबूत बनाने का माध्यम है।”