बादशाह ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी, पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी बनीं जीवनसंगिनी

बादशाह ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी, पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी बनीं जीवनसंगिनी

मुंबई। मशहूर सिंगर और रैपर Badshah एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका नया गाना नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी है। खबर है कि बादशाह ने चुपचाप दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने पंजाबी एक्ट्रेस Isha Rikhi के साथ सात फेरे लिए हैं।

बताया जा रहा है कि यह शादी बेहद सादगी से परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में संपन्न हुई। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो के बाद इस खबर ने जोर पकड़ लिया है, हालांकि अब तक बादशाह की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सादगी भरे अंदाज में हुई शादी

वायरल तस्वीरों में बादशाह ओलिव ग्रीन रंग के कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं, जबकि ईशा रिखी लाल रंग के पारंपरिक परिधान में दुल्हन के रूप में दिखाई दे रही हैं। दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया।

शादी समारोह बेहद निजी रखा गया था, जिसमें सिर्फ परिवार और खास मेहमान शामिल हुए। तस्वीरों में कपल को मंडप में बैठे और परिवार के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो और तस्वीरों में दोनों के बीच हल्का-फुल्का मजाक भी देखने को मिला। एक वीडियो में बादशाह और ईशा हंसी-मजाक करते हुए वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में मंत्रोच्चार सुनाई दे रहा है।

एक अन्य वीडियो में दोनों अग्नि के सामने बैठे विवाह की रस्में निभाते दिखाई दे रहे हैं।

तलाक के छह साल बाद नई शुरुआत

गौरतलब है कि बादशाह की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी का अंत करीब छह साल पहले हो गया था। अब लंबे समय बाद उन्होंने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है।