हॉकी एशिया कप 2025: चीन को हराकर फाइनल में पहुँचा भारत

हॉकी एशिया कप 2025: चीन को हराकर फाइनल में पहुँचा भारत

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर इतिहास रच दिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 7-0 से हराकर न केवल जोरदार जीत दर्ज की, बल्कि टूर्नामेंट के इतिहास में 9वीं बार फाइनल में जगह बनाई


मैच का रोमांच

मुकाबला शुरू से ही भारत के दबदबे में रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक अंदाज में खेल दिखाया और पहले क्वार्टर से ही चीन को बैकफुट पर धकेल दिया। भारत के फॉरवर्ड लाइन ने लगातार हमले बोले और गोल करने के मौके भुनाए। वहीं, भारतीय डिफेंस ने भी कोई ढिलाई नहीं बरती और चीन को गोल करने का एक भी अवसर नहीं दिया।


फाइनल में होगी भारत-साउथ कोरिया भिड़ंत

इस जीत के साथ भारत ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां उसका मुकाबला साउथ कोरिया से होगा। कोरिया ने दूसरे सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अब सभी की निगाहें इस रोमांचक फाइनल पर टिकी होंगी।


भारत का प्रदर्शन और उपलब्धि

भारतीय टीम का यह लगातार मजबूत प्रदर्शन बताता है कि एशियाई हॉकी में उसका दबदबा कायम है। चीन जैसी मजबूत टीम को 7-0 से हराना किसी आसान उपलब्धि से कम नहीं है।
फाइनल में जीत दर्ज करते ही भारत के पास अपना खिताबी रिकॉर्ड और मजबूत करने का मौका होगा।