सिटी ऑफ पैरामेटा की वेबसाइट में बड़ा बदलाव: अब सेवाएं होंगी और भी आसान व सुलभ

सिटी ऑफ पैरामेटा की वेबसाइट में बड़ा बदलाव: अब सेवाएं होंगी और भी आसान व सुलभ

पैरामेटा, 6 अगस्त 2025
सिटी ऑफ पैरामेटा काउंसिल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट को पूरी तरह से नया रूप देकर जनता की सुविधा को एक नई दिशा दी है। अब वेबसाइट पहले से कहीं अधिक यूज़र फ्रेंडली, मोबाइल रेस्पॉन्सिव और आधुनिक डिज़ाइन के साथ उपलब्ध है, जिससे नागरिकों को आवश्यक सेवाएं प्राप्त करने में आसानी होगी।

नवीन वेबसाइट के जरिए लोग अब अपने अनुरोधों पर एसएमएस या ईमेल के माध्यम से पुष्टि प्राप्त कर सकते हैं, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी। साथ ही, आने वाले महीनों में और भी सुविधाओं के जुड़ने की उम्मीद है।

पैरामेटा के लॉर्ड मेयर क्र मार्टिन ज़ैटर ने बताया कि नागरिकों की प्रतिक्रिया ने इस वेबसाइट के विकास में अहम भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा, "हमारी वेबसाइट ही अक्सर निवासियों का पहला संपर्क बिंदु होती है, इसलिए इसका तेज़, स्पष्ट और सरल होना बहुत ज़रूरी है। चाहे वह रेट्स का भुगतान हो, किसी कार्यक्रम की जानकारी चाहिए हो या नज़दीकी स्विमिंग पूल और पार्क की खोज — यह वेबसाइट लोगों की ज़रूरतों को तुरंत पूरा करने में सक्षम है।"

नई वेबसाइट अब WCAG 2.1 AA मानकों के अनुसार पूर्णत: एक्सेसिबल है। इसमें यूज़र-सेंट्रिक लेआउट, सभी इवेंट की सेंट्रल लिस्टिंग, इंटरैक्टिव मैप्स, बेहतर मोबाइल वेबफॉर्म्स, फीडबैक विडजेट और स्मार्ट सर्च जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं।

मेयर ज़ैटर ने आगे कहा, "यह परियोजना हमारे कस्टमर एक्सपीरियंस ट्रांसफॉर्मेशन प्लान का हिस्सा है, जिसके तहत हम एक सहज, समन्वित और नागरिक-केंद्रित सेवा अनुभव प्रदान करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि लोग जब और जहां चाहें, Council की सेवाओं तक आसानी से पहुंच बना सकें।"

सिटी ऑफ पैरामेटा की यह पहल डिजिटल परिवर्तन के युग में स्थानीय सरकार के दृष्टिकोण को दर्शाती है, जो न केवल सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करती है, बल्कि समावेशिता और पारदर्शिता को भी प्राथमिकता देती है।