नई दिल्ली, 4 जुलाई 2025।
बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को सरप्राइज दिया है। आधी रात को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा कर उन्होंने अपनी अगली फिल्म को लेकर अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है।
सलमान ने पोस्ट में एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वे नीली टी-शर्ट पहने कैमरे की ओर गंभीर लुक में देख रहे हैं। लेकिन असली चर्चा का विषय बना है इस तस्वीर में पीछे रखा एक पोस्टर, जिसमें उनका एक बेहद खतरनाक और एक्शन से भरपूर अंदाज नजर आ रहा है।
इस फोटो के साथ सलमान ने कैप्शन में लिखा:
"मेहनत करो सही दिशा में, उन्हीं पर वो मेहरबान और बनाएगा। उन्हीं को उनके हुनर का पहलवान।"
इसके आगे उन्होंने अंग्रेज़ी में लिखा, “Now you translate...” यानी अब आप इसका अनुवाद करें।
फैंस ने इस रहस्यमयी पोस्ट को तुरंत पकड़ लिया और सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स का मानना है कि यह पोस्ट सलमान की अगली एक्शन फिल्म का पहला हिंट है। पोस्टर में उनका रफ-टफ लुक, कंधे पर रखा हथियार, और आंखों में दिखती आग — सब कुछ इस ओर इशारा कर रहे हैं कि भाईजान एक बार फिर जबरदस्त एक्शन के साथ वापसी करने वाले हैं।
कुछ फैंस ने अनुमान लगाया कि यह ‘किक 2’ या 'टाइगर' सीरीज से जुड़ी कोई नई फिल्म हो सकती है, जबकि कुछ का कहना है कि यह कोई बिल्कुल नई स्क्रिप्ट पर आधारित प्रोजेक्ट है।
गौरतलब है कि सलमान खान पिछली बार सिल्वर स्क्रीन पर फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आए थे, जिसे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। उनके फैंस अब बेसब्री से उनके अगले प्रोजेक्ट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
फिलहाल सलमान खान की इस क्रिप्टिक पोस्ट ने फैंस की जिज्ञासा को और भी बढ़ा दिया है। अब देखना यह होगा कि यह हिंट किस नई ब्लॉकबस्टर की तरफ इशारा कर रहा है।