टेलर–ट्रैविस का नया प्रेम–आशियाना

टेलर–ट्रैविस का नया प्रेम–आशियाना

कैनसस सिटी चीफ्स के स्टार प्लेयर ट्रैविस केल्स और पॉप सेंसेशन टेलर स्विफ्ट की सगाई के बाद दोनों अब नया जीवन शुरू करने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह चर्चित जोड़ी करीब 28 मिलियन डॉलर (लगभग 233 करोड़ रुपये) की कीमत वाला आलीशान महलनुमा घर खरीदने की सोच रही है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा घर

बताया जा रहा है कि यह मेगा–मेंशन सिर्फ एक साधारण घर नहीं होगा, बल्कि इसमें रिकॉर्डिंग स्टूडियो, अत्याधुनिक जिम, और शानदार इनडोर–आउटडोर एरिया मौजूद होगा। यानी टेलर अपने नए गानों की रिकॉर्डिंग घर बैठे कर सकेंगी और ट्रैविस अपनी फिटनेस ट्रेनिंग भी आसानी से कर पाएंगे।

‘ब्रॉ पैड’ से ड्रीम हाउस तक

खबरों के मुताबिक, ट्रैविस ने हाल ही में अपने मौजूदा घर को सगाई प्रपोज़ल के लिए खास तौर पर सजाया था। लेकिन अब यह जोड़ी एक स्थायी और भव्य आशियाना चाहती है, जहां वे अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर सकें।

प्रशंसकों में उत्सुकता

टेलर और ट्रैविस की जोड़ी पहले ही दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसे में उनका यह ड्रीम–होम निश्चित रूप से फैंस की जिज्ञासा और बढ़ा देगा। माना जा रहा है कि जल्द ही दोनों इस घर को खरीदने की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं।