/सिडनी, 16 अगस्त।
ऑस्ट्रेलिया में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं तक पहुँच चुकी कई तरह की चीज़ (Cheese) को तत्काल प्रभाव से बाजार से वापस मंगाने का आदेश दिया गया है। यह आदेश देशभर में प्रमुख सुपरमार्केट चेन वूलवर्थ्स, कोल्स, आल्डी और आईजीए सहित अन्य खुदरा दुकानों में बिकने वाले उत्पादों पर लागू होगा।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने चेतावनी दी है कि इन चीज़ उत्पादों में लिस्टीरिया मोनोसाइटोजेन्स (Listeria monocytogenes) नामक बैक्टीरिया मौजूद हो सकता है। यह बैक्टीरिया शरीर में गंभीर संक्रमण का कारण बनता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, यह संक्रमण गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भस्थ शिशु, नवजात शिशुओं, बुजुर्गों तथा कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों के लिए बेहद खतरनाक है। हालांकि, स्वस्थ व्यक्ति भी इसके सेवन से गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं।
रिकॉल की सूची में दो बड़े ब्रांड शामिल हैं—आल्डी के उत्पाद और Global Food Groups Pty Ltd के उत्पाद, जो वूलवर्थ्स, कोल्स और आईजीए में बेचे गए थे।
आल्डी (Aldi) के उत्पाद:
Specially Selected French L’ovale Cheese 300 ग्राम
Emporium Selection French Brie 125 ग्राम
(सभी तारीख कोड: 01 अक्टूबर 2025 तक)
Global Food Groups Pty Ltd के उत्पाद (Woolworths, Coles, IGA और अन्य दुकानों पर):
Mon Ami Brie – French 200 ग्राम
Mon Ami Camembert – French 200 ग्राम
Mon Ami Petit Camembert – French 125 ग्राम
Mon Ami Double Cream Le Fromager – 300 ग्राम
Mon Ami Petit Brie – Double Cream French Brie 125 ग्राम
(सभी तारीखें: 01 अक्टूबर 2025 तक)
Emborg ब्रांड के उत्पाद:
Emborg French Brie 200 ग्राम
Emborg French Camembert 200 ग्राम
(सभी तारीखें: 01 अक्टूबर 2025 तक)
उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि इन उत्पादों को किसी भी हालत में सेवन न करें।
खरीदे गए पैकेट को दुकान या सुपरमार्केट में तुरंत वापस करें और पूरा पैसा वापस लें।
यदि किसी व्यक्ति को सेवन के बाद बुखार, उल्टी, दस्त, सिरदर्द या अन्य स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
खाद्य मानक प्राधिकरण (Food Standards Australia New Zealand) ने उपभोक्ताओं से जागरूक रहने और बिना देर किए रिकॉल किए गए उत्पादों को लौटाने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य जनता को संभावित खतरे से बचाना है।